फुलवरिया: मिश्र बतरहा बाजार में दो वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद, लाइनर समेत चार तस्कर गिरफ्तार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा बाजार में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो वाहनों को जप्त कर 45 कार्टून में रखी 387 लीटर देसी शराब को बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतर राज्य तस्करों और रैकि कर रहे दो लाइनरो को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की दोपहर 12:00 मिले जानकारी के अनुसार पकड़े गए लाइनर की पहचान सतीश यादव के रूप में हुई है।