धौलपुर: चलती बाइक से गिरने पर महिला की मौत, शव को अस्पताल में रखवाया गया
कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास एक दर्दनाक हादसे में 31 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रेखा पत्नी गजेंद्र परमार निवासी बिलोनी, खूबचंद का पूरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेखा अपने देवर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर धौलपुर बाजार में खरीदारी करने आ रही थी। तभी पुलिस लाइन के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर