धौलपुर: चोपड़ा मंदिर के पास बर्फ फैक्ट्री में पानी के टैंक में डूबने से मजदूर की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित चोपड़ा मंदिर के पास स्थित बर्फ फैक्ट्री में कार्य करते समय एक मजदूर की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गजेंद्र शर्मा पुत्र विशंभर दयाल शर्मा निवासी नारायण विहार कॉलोनी धौलपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गजेंद्र फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था