नौबतपुर: पहली बारिश में ही नौबतपुर में जलजमाव से खुली व्यवस्थाओं की पोल
नौबतपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने विकास के दावों की हकीकत सामने ला दी। कई सड़कों और मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई,जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं और नालियों की सफाई व जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन पर भड़ास निकालते हुए