कौंच: भेंड़ गांव में तेज रफ्तार डम्पर चालक ने 7 साल के बच्चे को रौंदा, मासूम के शरीर में लगे 36 टांके, पैर को हुआ गंभीर नुकसान
Konch, Jalaun | Jun 20, 2026 शनिवार की सुबह 9 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेड़ गांव में एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने 7 साल के बच्चे को रौंद दिया, डम्पर की चपेट में आने से मासूम अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार बच्चे के शरीर पर 36 टांके लगे हैं और उसके पैर को गंभीर नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।