रीठी: मोहास में सूखे हैंडपंप, ठप्प नल-जल योजना, ग्रामीण परेशान; बताई आपबीती
Rithi, Katni | Apr 1, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले मोहास गांव में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या सामने आ रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही गांव के हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर बताया कि गांव में लगे अधिकांश हैंडपंप पहले से ही खराब पड़े थे, और जो कुछ चालू थे, अब उन्होंने भी पानी देना बंद कर दिया है।