गुना कलेक्टर केके कन्याल ने 27 अक्टूबर को जिला कार्यालय में समय सीमा बैठक ली। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण, गौरव दिवस की तैयारी, जिले में नरवाई जलाने पर नियंत्रण और कार्यवाही, पेंशन प्रकरणों का जल्द निपटारा, पंचायत स्तर पर जनसुनवाई, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी सहित योजनाओं की समीक्षा कर जिले के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।