रामानुजगंज: प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर की जा रही सतत निगरानी
रामानुजगंज शुक्रवार कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग द्वारा ग्राम भेदमी स्थित बृजलाल गुप्ता किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दुकान से पेट्रोल बरामद किया गया