मुरैना नगर: सेमयी के पास दो बाइक सवारों की हुई टक्कर, दोनों घायल, ग्वालियर रेफर
कैलारस थाना क्षेत्र की सेमई के पास दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए ,जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ,जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है दोनों ही सबलगढ़ से अपने गांव के लिए आ रहे थे ,तभी हादसा हो गया।