धार: कांग्रेस प्रवक्ता ने रावण दहन में पालिका पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कहा-'पुतला सही से नहीं बना और वध भी ठीक से नहीं हुआ
Dhar, Dhar | Oct 13, 2024 धार नगर पालिका द्वारा दशहरे पर आयोजित किए गए रावण दहन कार्यक्रम पर आज धार में कांग्रेस प्रवक्ता व पार्षद प्रतिनिधि अजय ठाकुर ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका पूर्णतः भ्रष्टाचार से लिप्त है। नगर पालिका द्वारा रावण भी ढंग से नही बनाया और ना ही उसका ढंग से वध हो पाया। कार्यक्रम में कई तरह की अनियमितता दिखी।