धार: आधा सत्र बीतने के बाद भी जिले की स्कूलों को अभी तक नहीं मिलीं 26 लाख पुस्तकें, राज्य शिक्षा केंद्र को भेजा गया पत्र
Dhar, Dhar | Oct 13, 2024 13 विकासखंड वाले आदिवासी बाहुल्य प्रदेश के सबसे बड़े जिले धार मे शैक्षणिक गुणवत्ता काफी कमजोर है।शिक्षकों पर वार्षिक परीक्षा परिणाम और गुणवत्ता सुधार का लगातार दबाव है, किंतु शिक्षक बेहतर रिजल्ट लाए कैसे। विद्यार्थियों के पास कक्षा पाठ्यक्रम की पूरी पुस्तकें ही नहीं है।जिले मे कक्षा पहली से 8वी तक के करीब 2 लाख विद्यार्थियो को 3 लाख करीब पुस्तकें नही मिल पाई।