धार: कलेक्टर ने धार जिले के 3 लोगों को बीमारी से उपचार हेतु CM स्वेच्छानुदान मद के तहत स्वीकृत की ₹1 लाख की आर्थिक सहायता
Dhar, Dhar | Oct 12, 2024 धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने धार जिले के तीन लोगो को बीमारी से उपचार हेतु कुल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। धार कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की है।