पटना ग्रामीण: पटना के सालिमपुर अहरा में मकान धंसने से 4 लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी
पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा स्थित बाकरगंज नाला के पास दलदली रोड पर बना एक पुराना मकान अचानक धंस गया। जानकारी के अनुसार इस मकान में रहने वाले चार लोग के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह 9 बजे पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।