टनकुप्पा: मानिकपुर गांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा, BDO से ग्रामीणों ने की शिकायत
प्रखंड क्षेत्र के गजाधरपुर पंचायत के मानिकपुर गांव में वर्षों से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। अधूरा भवन जंगल-झाड़ का रुप ले चुका है। अधूरे भवन का कारण विभागीय लापरवाही बताया गया है। ग्रामीणों ने टनकुप्पा बीडीओ के पास आवेदन देकर अधूरे पड़े भवन का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।