बीसलपुर: लुहिचा गांव में वृद्ध महिला को लगा करंट परिजनों ने बीसलपुर सीएचसी में करवाया भर्ती
बीसलपुर के ग्राम लुहिचा निवासी महेश चंद की 70 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी गुरुवार सुबह घर पर भैंस बांध रही थी इसी दौरान उनका हाथ मोटर के तार में टच हो गया जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया करंट लगते ही वृद्ध महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई आनन फानन में पहुंचे परिजनों ने महिला को करंट से छुटाया इसके बाद परिजनों ने वृद्धा को बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।