परसिया: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने विशेष प्रशिक्षण कोर्स शुरू,तीन महिने का व्यवसायिक प्रशिक्षण देंगे
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आशाकिरण पुनर्वास केंद्र भमोडी में प्रशिक्षण शुरू किया गया हे। 18 वर्ष से अधिक एवं 40 वर्ष तक के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 3 माह का विशेष व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। सरपचं विपिन श्रीवास्तव ने रविवार दो बजे बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।