पनागर: पनागर में 'जगीरा' का आतंक: रंगदारी न मिलने पर किराना व्यापारी से सरेराह मारपीट, आरोपी फरार
पनागर के सिंगलदीप इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 'जगीरा' के नाम से कुख्यात एक बदमाश ने सरेआम गुंडागर्दी का परिचय दिया। ग्राम पंचायत के सामने किराना दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय दिनेश असाटी के पास पहुँचकर आरोपी रंजीत पटेल उर्फ जगीरा ने धौंस जमाते हुए 10 हजार रुपये की अवैध मांग की। जब स्वाभिमानी व्यापारी ने मेहनत की कमाई देने से इनकार किया, तो जगीरा ने न केवल