रामगढ़: सादन का बास में जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन और उठाई मांग
Ramgarh, Alwar | Jun 30, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम सादन का बास के ग्रामीणों और सैकड़ों महिलाओं का वर्षों पुरानी जर्जर सड़क को लेकर आखिरकार सब्र टूट गया। मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रामगढ़ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम की अनुपस्थिति में जीतू सैनी को ज्ञापन सौंपा।