मौदहा: मौदहा ब्लॉक में दिव्यांगजन पंजीकरण शिविर में 44 लाभार्थियों ने ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर सहित उपकरणों के लिए किया आवेदन
विकासखंड में मंगलवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत पंजीकरण शिविर में कुल 44 दिव्यांगजनों ने विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए अपना पंजीकरण कराया। इस शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के आधार पर ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरणों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई। विभागीय टीम ने