प्रतापगढ़: छोटीसादड़ी: पूर्व मंत्री आंजना का 75वां जन्मदिन गौसेवा और सादगी के साथ मनाया गया, उत्सव की शुरुआत जमलावदा गौशाला से हुई
छोटीसादड़ी। कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपना 75वां जन्मदिन इस बार भी सादगी, सेवा और परंपरा के साथ मनाया। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत छोटीसादड़ी स्थित जमलावदा की ग्वाल गोपाल गौशाला में गौसेवा कर की। सुबह गौशाला पहुंचकर आंजना ने गायों को चारा खिलाया और उनके बीच समय बिताया। इसके बाद उ