हरसूद: छनेरा के वार्ड क्रमांक 13 में वन विभाग छनेरा के चौकीदार ने किया जहरीले सांप का रेस्क्यू
गुरुवार सुबह 9 बजे के लगभग छनेरा के वार्ड क्रमांक 13 में वन विभाग छनेरा के चौकीदार ने जहरीले काले कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। गुरुवार सुबह वार्ड क्रमांक 13 में गुड्डू दरबार के घर सांप दिखने की सूचना वन विभाग छनेरा के चौकीदार भाईराम ढाक्से को मिली थी। सूचना मिलते ही भाईराम मौके पर पहुंचे तथा पेटी के पीछे से जहरीले काले कोबरा सांप का रेस्क्यू किया।