सहारनपुर: सहारनपुर में खड़ी कार का उत्तराखंड में कटा चालान, फर्जी नंबर प्लेट की आशंका से मालिक परेशान
सहारनपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घर पर खड़ी कार का दूसरे राज्य में चालान कट गया। थाना सदर बाजार क्षेत्र की गिल कॉलोनी निवासी राजीव ठाकुर ने बताया कि उनकी कार संख्या यूपी 16 EV8049 का चालान उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में किया गया है, जबकि उनकी गाड़ी कभी सहारनपुर से बाहर नहीं गई।