जहानाबाद: राजा बाजार बाइपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
परिजनों हेतु शादी विवाह का अगुअई कर लौट रहे दो अधेड़ उम्र के व्यक्ति को राजा बाजार बायपास के पास अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी जिससे वे बाइक समेत रोड पर गिरे पड़े रहे जिसे जब रोड से गुजर रहे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मौजूद लोगों ने बताया कि घायलों में पुनदहा गांव के निवासी सहित कुल दो लोग थे।