तालबेहट: कड़ेसरा कला में दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध पिस्टल से फायरिंग करते युवक ने बनाई रील, हुई वायरल, पुलिस जांच में जुटी
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के कड़ेसरा कला में दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक युवक द्वारा अवैध पिस्टल से फायरिंग करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई जो कि अब तेजी के साथ वायरल हो रही है,उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, और पुलिस ने बताया मामले में जाँच की जा रही है।