मथुरा: तीन नन्ही बेटियों की दुनिया हुई वीरान, मजदूरी कर घर लौट रहे पिता की एक्सीडेंट में हुई मौत, घर पर पहुंचा मौत का पैगाम
यह हादसा जैत थाना क्षेत्र के मघेरा स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पास हुआ।बताया गया कि राल गांव के रहने वाले भीमो, पम्मा फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।और सोमवार शाम जब वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी चौधरी ढाबा के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि भीमो की मौत हो गई