बिंदकी: रानीपुर गांव में ट्रांसफार्मर के शार्ट सर्किट से बांस की कोठी में लगी आग, मचा रहा हड़कंप सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में रविवार की भोर पहर करीब 4:00 बजे ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट से बांस की कोठी में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची। आग को पूरी तरह से बुझाया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस किया। खुशकिस्मती रही कि आग से भारी नुकसान नहीं हुआ।