शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने धोखाधड़ी और कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का फर्जी बैनामा करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मो. शकील (59 वर्ष) निवासी मोहल्ला बरादरी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी की पैतृक जमीन के फर्जी कागज तैयार किए थे और किसी दूसरे व्यक्ति को मालिक बनाकर धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया था।