बदरवास: अखाई महादेव गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, घर में रखा बेटी की शादी का सामान जलकर हुआ ख़ाक
बदरवास तहसील के अखाई महादेव गांव में एक ग्रामीण के कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में ग्रामीण को भारी नुकसान हुआ है। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अपने पैतृक गांव खजूरी गया हुआ था।पीड़ित ग्रामीण राजेश कुशवाह ने बजे बताया कि गांव के ही ब्रजभान और जगराम ने पानी की मोटर चलाने के लिए उसके मकान के ऊपर से तार डाले थे।