कोंडागांव: सेवा सप्ताह पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कोंडागांव बाईपास में वृक्षारोपण किया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत आज सोमवार को कोंडागांव के बाईपास मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न प्रकार के फल एवं छायादार 52 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पेड़ों की कटाई पर रोक लगा