लातेहार: कंचनपुर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव निवासी 23 वर्षीय रवि कुमार (पिता- सुरेंद्र सिंह) की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रवि कुमार किसी कार्य के दौरान अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।