कोंडागांव: गाँव चलो - बस्ती चलो अभियान के तहत बड़े कनेरा में हितग्राहियों का सम्मान एवं सफाई अभियान आयोजित किया गया
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से 12 अप्रैल तक चल रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत “गाँव चलो - बस्ती चलो अभियान” के तहत रविवार को ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों एवं हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।