सिवनी मालवा: बानापुरा कृषि उपज मंडी में किसानों की बैठक, 27 अप्रैल को बाजार बंद, 2 मई को चक्काजाम व पुतला दहन
सिवनी मालवा के कृषि उपज मंडी बानापुरा में किसानों की बैठक आंदोलन में बदल गई है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे विभिन्न गांवों से आए किसानों ने गेहूं खरीदी में अव्यवस्था, मूंग खरीदी की अनिश्चितता, सिंचाई संकट, समर्थन मूल्य का लाभ न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होता है, तो 27 अप्रैल को शिवपुर बा