गोरखपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे यहां से बिहार होंगे रवाना
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गोरखपुर से वाल्मीकिनगर तक रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्यक्रम के लोकार्पण और शिलान्यास में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर होते हुए वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का हवाई जहाज गोरखपुर एयरपोर्ट पर आज उतरेगा। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन और रेलवे विभाग पूरी तरीके से मुस्तैद है।