संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र स्थित मगहर के कबीर ऑडिटोरियम में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने तेजी से आग पर काबू पा लिया और उसे फैलने से रोक दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। एडीएम व एएसपी ने मौके का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।