आज रविवार 6:00 बजे पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना नारनौल की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मंडाना से दो व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान हवा सिंह और शिशराम के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से कुल 16,500 रुपये नकद, ताश के पत्ते, एक पेन और हिसाब-किताब लिखा हुआ एक कार्ड बरामद किया।