कैराना: कांधला पुलिस ने मुजफ्फरनगर जिले के नावला गांव निवासी युवक को धारदार हथियार के साथ किया गिरफ्तार
कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक ओंकारनाथ पांडेय पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी मुजफ्फरनगर जिले के गांव नावला का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज लिया गया है।