घाटमपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, जलती लकड़ी से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। एक पक्ष ने जलती हुई लकड़ी अलाव से उठा ली। उससे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बचने के लिए लोग अस्पताल के अंदर भागे। यहां दोनों पक्षों में कुर्सियां चल गईं।इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।थाना प्रभारी ने शनिवार रात 9:00 बजे बताया कि वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।