पोहरी: पोहरी के लक्ष्मीपुरा गांव में बुजुर्ग महिला पर चीते के हमले का दावा, गर्दन और हाथ में चोट,वन विभाग की पुष्टि नहीं
Pohri, Shivpuri | Jun 18, 2026 लक्ष्मीपुरा में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक बुजुर्ग महिला पर चीते के हमले का मामला सामने आया है। घायल महिला सोमली भील ने बताया कि वह सुबह शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। इसी दौरान झाड़ियों की ओर से आए एक चीते ने उस पर हमला कर दिया।शोर मचाने पर जंगली जानवर वहां से भाग गया। घटना के बाद महिला का उपचार कराया गया। मामले की जानकारी सुबह 10 बजे प्राप्त हुई है।