बगोदर: गुजरात से पोखरिया के प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा गांव, परिजनों में कोहराम, विधायक ने जताया शोक
बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया के प्रवासी मजदूर जीबाधन महतो के पुत्र अजय कुमार महतो की बिते दिनों गुजरात के कच्छ में कार्य करने के दौरान से मौत हो गया था।जिसका शव बुधवार की सुबह साढे आठ बजे एम्बुलेंस पैतृक गांव पहुंचा,शव पहुंचते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया।वही बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो मृतक के घर पहुंचकर कर शोक सवेदना व्यक्त किया।