हाथरस: घास की मंडी में एक वाहन चालक के साथ दबंग व्यक्ति ने जमकर की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने घायल का कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के घास की मंडी में एक वाहन चालक के साथ एक दबंग व्यक्ति ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में वाहन चालक के चोट लग गई और वह घायल हो गया। पीड़ित वाहन चालक द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पीड़ित वाहन चालक का सदर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले मे आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।