हाथरस: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आगरा रोड रोडवेज बस स्टैंड पर चालक दिवस मनाया गया, दुर्घटना रहित चालकों का हुआ सम्मान
सदर के आगरा रोड रोडवेज बस स्टैंड पर आज शनिवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग चालक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस दौरान रोडवेज के उन चुनिंदा चालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है !जो लंबे समय से दुर्घटना रहित वाहन संचालन करते हुए ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं और मौके पर ही जगरूकता मतदाता शपथ भी ली गयी!