हाथरस: PC बागला डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि रहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
जनपद हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती बबिता चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में पहुंचकर शामिल हुई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने भ्रमण किया।