हाथरस: गांव कैमार में बग्गी चलाते समय भैंसे के हमले से बुजुर्ग घायल, परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने आगरा रेफर किया
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमार में एक बग्गी चलाते समय एक बुजुर्ग के ऊपर भैंसा ने हमला कर दिया। भैंसा के हमले से बुजुर्ग घायल हो गए। परिजन घायल हालत में बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में बुजुर्ग हायर मेडिकल सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।