चायल: मखदूमपुर काजी में एसडीएम ने लगाया कैम्प, मौके पर तीन भूमि विवादों का निस्तारण किया
कौशाम्बी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा चलाए जा रहे “टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत चायल के उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने ग्राम मखदूमपुर काजी में कैम्प लगाकर भूमि विवादों की सुनवाई की। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। बुधवार 6 बजे लगा कैंप!