चकाई: बरमोरिया पँचायत के तीन विद्यालयों में कथित नक्सलियों ने स्कूलों में की पोस्टरबाजी, इलाके में दहशत
Chakai, Jamui | Feb 29, 2024 चीहरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बरमोरिया पंचायत के तीन विद्यालयों में कथित नक्सलियों द्वारा पोस्टर बाजी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है। बताया जाता है कि ग्रामीण जब घर से निकले तो देखा कि तीन विद्यालयों में लाल रंग का लिखा पोस्टर चिपका हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले में पूरी छानबीन कर रही है