चकाई: चकाई से पूर्व विधायक के नेतृत्व में जमुई निकला राजद कार्यकर्ताओ का जत्था
Chakai, Jamui | Feb 27, 2024 नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जमुई में आयोजित होने वाले जन विश्वास यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व विधायक सावित्री देवी एवं राजद नेता विजय शंकर यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था जमुई के लिए रवाना हुआ। ढोल नगाड़े और झंडा के साथ 100 से अधिक वाहनों पर सवार होकर राजद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे।