चकाई: 8 मार्च को गोला शिव-पार्वती मंदिर में निकलेगी भोले बाबा की भव्य बारात, तैयारी को लेकर हुई बैठक
Chakai, Jamui | Feb 27, 2024 गोला स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में आगामी 8 मार्च को शिव बारात निकालने को लेकर आयोजन कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अमरनाथ चौधरी ने की। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सदस्यों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया।