चकाई: बुढ़ियाटाड गांव में घर और खलिहान में लगी आग, एक लाख का नुकसान
Chakai, Jamui | Feb 28, 2024 तेज हवा और गर्मी के आगमन के साथ ही आगलगी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। चकाई थाना क्षेत्र के परांची पंचायत अंतर्गत बुढ़ियाटाड गांव में एक घर और खलिहान में अचानक आग लग जाने से एक लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। बताया जाता है कि संतोष मुर्मू के खलिहान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते खलिहान में रखा पूवाल का पुंज जल कर राख हो गया।