नगर: कृषि उपज अनाज मंडी में डेढ़ करोड़ के डोम बनने के बाद किसानों को नहीं मिल रही सुविधा, बारिश में खराब हो रही फसल
बृज नगर थाना क्षेत्र के डीग रोड पर मौजूद कृषि उपज मंडी पर आज बारिश के दौरान किसानों की फसल भीझ गई।मंडी में हाल ही में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बने डेम का किसानों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।जब यह खबर संबंधित अधिकारी सचिव के पास पहुंची तो तुरंत अधिकारी ने किसानों की फसल को डोम में रखने के लिए निर्देशित किया।