भूपालसागर: आकोला में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेलकूद शिविर का समापन, खेल और योग से निखरी बच्चों की प्रतिभा
हेमंत कुमार खटीक ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि आकोला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेलकूद शिविर का समापन समारोह उत्साह के साथ हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों की बारीकियां, तकनीक और कौशल की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि तिलकेश कुमार आचार्य ने खेल और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा